अजमेर : होम आइसोलेट व्यक्तियों को भी उपलब्ध होंगे ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर, सामाजिक संस्थाओं से मांगे प्रस्ताव

फाइल फोटो


(अजमेर) जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेट व्यक्तियों को भी ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक संस्थाओं से बुधवार तक प्रस्ताव प्राप्त किए जाएंगे।


     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने बताया कि अजमेर जिले को ऑक्सीजन उपलब्धता की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को घर पर ही ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें सामाजिक संस्थाओं, संगठनों एवं एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के मरीजों को ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए इस प्रकार की संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए है। संबंधित संस्था अपना विस्तृत प्रस्ताव बुधवार तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।


     उन्होंने बताया कि कोरोना माइल्ड अथवा मॉडरेड संक्रमित मरीजों का उपचार घर पर ही किया जा रहा है। ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल 91 से 93 वाले मरीज घर पर ही ऑक्सीजन सिलेण्डर लेकर उपचार करवा रहे हैं। इस प्रकार के मरीजों को घर पर ही ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर के माध्यम से ऑक्सीजन दी जानी प्रस्तावित है। होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर घर पर पहुंचाने के लिए समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं डिस्पेंसरियों को अधिकृत किया जाएगा। संबंधित चिकित्सा संस्थान होम आइसोलेशन वाले मरीजों का ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवर 94 से कम आते ही ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर घर पर निःशुल्क उपलब्ध करवाएंगे। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए समाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं एनजीओ से प्रस्ताव मांगे गए है। इन संस्थाओं द्वारा ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर की गांरटी दी जाएगी। संबंधित संस्थान द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र की सलाह के अनुसार होम आइसोलेशन वाले मरीजों को घर पर ही निःशुल्क ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Comments

  1. I found this blog informative or very useful for me. I suggest everyone, once you should go through this.

    होम आइसोलेशन

    ReplyDelete

Post a Comment