निजीकरण पर दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना



आज यानी गुरुवार को कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे सवाल से हमला किया। बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव को लेकर दिग्विजय सिंह ने सवाल किया है कि जनता तय करे कि मोदी-शाह किसके पक्ष में हैं, गरीब जनता के या पूंजीपतियों के।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि मोदी जी जनता से किए हुए अपने एक और वादे से मुकर रहे हैं। जो शासकीय उपक्रम बिकने वाले हैं उनकी सूची, इसमें शासकीय बैंक भी अब शामिल हैं।

दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि शासकीय उपक्रम बिकेंगे, कौन ख़रीदेंगे? जिनके पास धन होगा। उनके पास खरीदने के लिए धन कहां से आएगा? बैंक से...बैंक में पैसा किसका है? आम आदमी का।

निजीकरण पर दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना



Comments