अजमेर : नगरीय निकाय चुनाव 2021 अध्यक्षीय पदों के परिणाम घोषित



 अजमेर नगरीय निकाय चुनाव 2021 के अन्तर्गत जिले में 5 नगरीय निकायों में अध्यक्षीय पद के परिणाम रविवार को घोषित किए गए।

     जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम अजमेरनगर परिषद किशनगढ़नगर पालिका बिजयनगरकेकड़ी एवं सरवाड़ के अध्यक्ष पद के लिए मतदान रविवार 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से आरम्भ हुआ। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना की गई। इसमें नगर निगम अजमेर के लिए ब्रजलतानगर परिषद किशनगढ़ के लिए दिनेश सिंहनगर पालिका केकड़ी में कमलेश कुमार साहूसरवाड़ में छगन कंवर तथा बिजयनगर में अनिता निर्वाचित घोषित किए गए।

     उन्होंने बताया कि अजमेर नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ब्रजलता को 61 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की द्रोपदी को 19 मत मिले। ब्रजलता 42 मतों से विजयी घोषित की गई। नगर परिषद किशनगढ़ के सभापति पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिनेश सिंह को 36 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रदीप कुमार अग्रवाल को 24 मत मिले। दिनेश सिंह 12 मतों से विजयी घोषित किए गए।

     उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर पालिका केकड़ी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस के कमलेश कुमार साहू को 24 तथा भारतीय जनता पार्टी के मिश्री लाल को 16 मत मिले। कमलेश कुमार साहू 8 मतों से विजयी घोषित किए गए। नगर पालिका सरवाड़ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस की छगन कंवर को 17 तथा भारतीय जनता पार्टी की शारदा देवी को मत मिले। छगन कंवर मतों से विजयी घोषित की गई। नगर पालिका बिजयनगर के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अनिता को 18 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की ज्योति यादव को 17 मत मिले। अनिता एक मत से विजयी घोषित की गई।



Comments