कोविड 19 : भारत में टीकाकरण कवरेज 1.11 करोड़ से अधिक
देश की 2400 जांच प्रयोगशालाओं में भारत में जांच की संख्या बढ़कर 21.15 करोड़ हुई
19 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से कोई नई मृत्यु नहीं; पिछले 24 घंटों में सात राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड का कोई नया मामला नहीं आया
भारत ने कोविड-19 की संचयी जांच संख्या में रिकोर्ड बनाया है। भारत में कोविड जांच संख्या 21.15 करोड़ (21,15,51,746) को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में 6,20,216 जांच की गई।
पूरे देश में जांच संरचना को प्रगतिशील रूप से बढ़ाने के कारण भारत में इतनी बढ़ी संख्या में जांच हुई है। भारत में 2393 जांच प्रयोगशालाएं हैं, जिसमें 1,220 सरकारी प्रयोगशालाएं तथा 1,173 निजी प्रयोगशालाएं हैं, जिससे दैनिक जांच क्षमता काफी अधिक बढ़ी है।
भारत का संचयी राष्ट्रीय पॉजिटिविटी दर 5.20 प्रतिशत है।
प्रतिदिन प्रति मिलियन जांच किए जाने वाले लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में आज प्रति मिलियन जांच संख्या 1,53,298.4 है।
22 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक टीकाकरण कवरेज 1,11,16,854 रहा और टीकाकरण के 2,32,317 सत्र आयोजित किए गए। इनमें 63,97,849 एचसीडब्ल्यू (पहला डोज़), 9,67,852 एचसीडब्ल्यू (दूसरा डोज) तथा 37,51,153 एफएलडब्ल्यू (पहला डोज) शामिल हैं।
पहला डोज लेने के बाद 28 दिन की अवधि पूरी करने वाले लाभार्थियों के लिए कोविड-19 टीके का दूसरा डोज 13 फरवरी, 2021 से देना प्रारंभ हुआ। एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण 02 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ।
क्र सं. |
राज्य /केन्द्र शासित प्रदेश |
टीकाकरण लाभार्थी |
||
पहला डोज |
दूसरा डोज |
कुल डोज |
||
1 |
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
|
1,306 |
6,152 |
2 |
आंध्र प्रदेश |
4,13,678 |
89,645 |
5,03,323 |
3 |
अरुणाचल प्रदेश |
19,702 |
4,041 |
23,743 |
4 |
असम |
1,54,754 |
11,050 |
1,65,804 |
5 |
बिहार |
5,22,811 |
39,046 |
5,61,857 |
6 |
चंडीगढ़ |
12,953 |
795 |
13,748 |
7 |
छत्तीसगढ़ |
3,41,251 |
20,699 |
3,61,950 |
8 |
दादरा और नगर हवेली |
4,939 |
244 |
5,183 |
9 |
दमन और दीव |
1,735 |
213 |
1,948 |
10 |
दिल्ली |
2,94,081 |
17,329 |
3,11,410 |
11 |
गोआ |
15,070 |
1,113 |
16,183 |
12 |
गुजरात |
8,22,193 |
60,925 |
8,83,118 |
13 |
हरियाणा |
2,08,308 |
23,987 |
2,32,295 |
14 |
हिमाचल प्रदेश |
95,105 |
12,092 |
1,07,197 |
15 |
जम्मू और कश्मीर |
2,00,695 |
6,731 |
2,07,426 |
16 |
झारखंड |
2,54,531 |
11,484 |
2,66,015 |
17 |
कर्नाटक |
5,41,332 |
1,14,043 |
6,55,375 |
18 |
केरल |
3,99,284 |
38,829 |
4,38,113 |
19 |
लद्दाख |
5,827 |
600 |
6,427 |
20 |
लक्षद्वीप |
1,809 |
115 |
1,924 |
21 |
मध्य प्रदेश |
6,40,805 |
3,778 |
6,44,583 |
22 |
महाराष्ट्र |
8,78,829 |
47,637 |
9,26,466 |
23 |
मणिपुर |
40,215 |
1,711 |
41,926 |
24 |
मेघालय |
23,877 |
629 |
24,506 |
25 |
मिजोरम |
14,627 |
2,241 |
16,868 |
26 |
नगालैंड |
21,526 |
3,909 |
25,435 |
27 |
ओडिशा |
4,38,127 |
94,966 |
5,33,093 |
28 |
पुद्दुचेरी |
9,251 |
853 |
10,104 |
29 |
पंजाब |
1,22,527 |
14,269 |
1,36,796 |
30 |
राजस्थान |
7,82,701 |
38,358 |
8,21,059 |
31 |
सिक्किम |
11,865 |
700 |
12,565 |
32 |
तमिलनाडु |
3,39,686 |
31,160 |
3,70,846 |
33 |
तेलंगाना |
2,80,973 |
87,159 |
3,68,132 |
34 |
त्रिपुरा |
82,369 |
11,587 |
93,956 |
35 |
उत्तर प्रदेश |
10,66,290 |
85,752 |
11,52,042 |
36 |
उत्तराखंड |
1,31,384 |
7,166 |
1,38,550 |
37 |
पश्चिम बंगाल |
6,39,252 |
49,912 |
6,89,164 |
38 |
विविध |
3,09,794 |
31,778 |
3,41,572 |
कुल |
1,01,49,002 |
9,67,852 |
1,11,16,854 |
टीकाकरण अभियान के 37वें दिन (21 फरवरी, 2021), टीके के 31,681 डोज दिए गए। इसमें से 24,471 लाभार्थियों को पहले डोज (एचसीडब्ल्यू तथा एफएलडब्ल्यू) के लिए 1,429 सत्रों में टीके लगाए गए और 7,210 एचसीडब्ल्यू ने टीके का दूसरा डोज लिये। टीके के कुल 1,11,16,854 डोज में से 1,01,49,002 (एचसीडब्ल्यू तथा एफएलडब्ल्यू) को पहला डोज तथा कुल 9,67,852 एचसीडब्ल्यू का दूसरा डोज दिया गया।
60.17 प्रतिशत कुल टीके का डोज सात राज्यों में केन्द्रित रहा। अकेले कर्नाटक में 11.8 प्रतिशत (1,14,043 डोज)
आज ठीक होने के मामले में भारत की संचयी संख्या 1.06 करोड़ (1,06,99,410) रही। ठीक होने की दर 97.22 प्रतिशत रही। ठीक होने के मामले सक्रिय मामलों से बढ़कर 1,05,49,355 (71.3 गुणा) हो गए।
पिछले 24 घंटों में 9,695 रोगी ठीक हुए और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
ठीक हुए 80.86 प्रतिशत मामले पांच राज्यों में केन्द्रित रहे। केरल में 4,345 ठीक होने के नए मामलों के साथ एक दिन में सबसे अधिक संख्या में लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2,417 तथा तमिलनाडु में 460 लोग ठीक हुए।
देश का सक्रिय केस लोड आज 1.50 लाख (1,50,055) है। वर्तमान में सक्रिय केस लोड में भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.36 प्रतिशत शामिल है। पिछले 24 घंटों में 14,199 नए दैनिक मामले रिकोर्ड किए गए।
पिछले 24 घंटों में सात राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया। यह राज्य हैं- उत्तराखंड, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेलीतथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।
86.3 प्रतिशत नए मामले पांच राज्यों से आए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नया मामला 6,971 रहा। केरल में 4,070 नए मामले तथा तमिलनाडु में 452 नए मामले दर्ज किए गए।
पिछले 24 घंटों में 19 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मृत्यु नहीं हुई है। ये राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश हैं- हरियाणा, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, ओडिशा, गोआ, चंडीगढ़, असम, मणिपुर, सिक्किम, लक्षद्वीप, त्रिपुरा, नगालैंड, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।
पिछले 24 घंटों में 83 व्यक्तियों की मृत्यु हुई।
78.31 प्रतिशत मृत्यु के नए मामले पांच राज्यों में पाए गए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35 लोग मरे तथा केरल में 15 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।
------------------------------------------------------------------------------
AYN NEWS
https://www.facebook.com/AYN-News-950074058504387/
You Tube
https://www.youtube.com/channel/UCX8IErM_LGOPipin5XRgBuQ…
https://twitter.com/aynnewsindia
Web Page
Gmail
aynnewsindia@gmail.com
Mo : 7737956786
------------------------------------------------------------------------------
Comments
Post a Comment