अजमेर : पालतू जानवरों ने दिया मास्क पहनने का संदेश

अजमेर, राजस्थान 



   जिला प्रशासननगर निगम एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से गुरूवार को पटेल स्टेडियम में आयोजित पेट शो से पालतू जानवरों ने मास्क पहनने का संदेश दिया।

     जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए वर्तमान में मास्क ही एकमात्र उपाय है। वैक्सीन के लगने तक मास्क ही वैक्सीन है। विश्व में कोरोना के प्रभाव के खत्म होने तक मास्क को ही वैक्सीन मानकर उपयोग करने से ही भावी जनहानि से बचा जा सकता है। कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्र्तगत पेट शो का आयोजन किया गया। इसमें बेजुबान पालतू जानवरों ने मास्क पहनने का संदेश प्रदान किया। इस कार्यक्रम में पृथ्वीराज फाउण्डेशन एवं टोल्फा के सदस्यों तथा श्री प्रशान्त कुकरेती का विशेष योगदान रहा। शिक्षा विभाग के 31 विद्यालयों के 152 कोरोना जागरूकता कार्मिकों ने भी कार्यक्रम में जागरूकता संदेश प्रदान किया।

     इसके पेट शो में छुटकीएलिसजोयजारामफिनरोजीमटरूडॉनटटाईगर जैसे पालतू श्वानों ने मास्क पहनकर कोरोना से बचने का उपाय बताया। बकरे कालू और मोटू तथा भेड़ रानी एवं मैना ने भी मास्क पहनकर जागरूक किया। ऊष्ट्र श्रृंगारक अशोक टांक के ऊँट राजा ने गोरबन्द के साथ मास्क पहना। गदर्भ नीलीया एवं बादल ने मास्क नहीं पहनने वालों को गधे के रूप में परिलक्षित किया।

     इस अवसर पर एडीजे शक्ति सिंह शेखावतनगर निगम आयुक्त खुशाल यादवपुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीपप्रोटोकॉल ऑफिसर आलोक जैनजिला शिक्षा अधिकारी देवीसिंह कच्छावा सहित अधिकारी उपस्थित रहे। पालतू जानवरों के पालकों को कोरोना जागरूकता प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Comments