राज्यपाल की गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर शुभकामनाएं
राज्यपाल कलराज मिश्र ने खालसा पंथ के संस्थापक दशमेश गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल मिश्र ने गुरू गोविन्द सिंह जी को ‘संत सिपाही‘ बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह की ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोविंद सिंह नाम कहाऊं!!‘ पंक्तियों का स्मरण करते हुए उनकीप्रेम, बंधुत्व, एकता की शिक्षाओं पर चलने और निर्भयता के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया।
मुख्यमंत्री की गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गहलोत ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने सदैव पीड़ित मानवता की सेवा की और अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाई। उनकी शिक्षाएं सभी के लिए अनुकरणीय हैं।
गहलोत ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे गुरु गोविन्द सिंह जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान दें।
Comments
Post a Comment