आईना तो दोनों को दिखाया - प्रेम आनन्दकर
आईना तो दोनों को दिखाया - प्रेम आनन्दकर, अजमेर।
पंचायत चुनाव में कांग्रेस, तो निकाय चुनाव में भाजपा पीछे
ना कांग्रेस गुमान पाले और ना ही भाजपा। राजस्थान में जनता ने प्रदेश भर में हुए पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को, तो कुछ निकायों में हुए चुनाव में विपक्षी दल भाजपा को आइना दिखा दिया है। दोनों दल अपनी इस स्थिति के लिए खुद जिम्मेदार हैं। दोनों में ही अंदरूनी कलह और फूट पड़ी हुई है। इसलिए यह भी नहीं माना जा सकता है कि जनता किसके साथ है।इन चुनावों में दोनों ही दल को अपनों की ही बगावत का सामना करना पड़ा है। यह स्थिति तो तब है, जबकि प्रदेश में कुछ नगर निगमों सहित बड़ी संख्या में निकायों के चुनाव अभी होने बाकी हैं। ऐसी स्थिति में दोनों ही दलों को संगठन स्तर पर मंथन करना होगा। बाकी जनता तो अपने पास राजनीतिक दलों का हिसाब-किताब रखती है और समय आने पर जवाब भी देती है।
Comments
Post a Comment