देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू
भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब और राजस्थान समेत कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही इन राज्यों में शीत लहर चलते की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए भी दिल्ली में न्यूमतम तापमान कम रहने और शीत लहर चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ठंड की सबसे अधिक मार पड़ सकती है। विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन में इन राज्यों के कुछ इलाकों में भयंकर शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में उत्तर पूर्वी राज्यों में न्यूनतम पारा 2 से 5 डिग्री तक गिरेगा जबकि मध्य और पूर्वी भारत में भी न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।
Comments
Post a Comment