नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस की वायदा खिलाफी के बारे में जानकारी देंगे रोडवेज के रिटायर कर्मचारी
#7182
नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस की वायदा खिलाफी के बारे में जानकारी देंगे रोडवेज के रिटायर कर्मचारी।
राजस्थान के पांच हजार कर्मचारियों को रिटायरमेंट का बकाया पैसा नहीं मिला है। कार्मिकों का करीब 600 करोड़ रुपए बकाया।
=============
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान में जयपुर, कोटा और जोधपुर के 6 नगर निगमों के चुनाव करवाना अनिवार्य हो गया है। चुनावी इसी अक्टूबर माह में होने हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के लिए निगम चुनाव बहुत महत्व रखते हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के लिए निगम चुनाव का महत्व देखते हुए ही रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एसोसिएशन ने तीनों शहरों में सक्रिय भूमिका निभाने की घोषणा की है। एसोसिएशन के सचिव गिरधारीलाल ने बताया कि रोडवेज के पांच हजार सेवानिवृत्त कर्मचारी तीनों शहरों के सभी वार्डों में जाकर कांग्रेस की वायदा खिलाफी के बारे में बताएंगे। दिसम्बर 2018 के विधानसभा चुनाव के बारे में बताएंगे। दिसम्बर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 18 नम्बर के वायदें में लिखवाया था कि रोडवेज के कर्मचारियों को रिटायरमेंट का बकाया पैसा दिलवाया जाएगा। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष हो रहे हैं। लेकिन अभी तक भी किसी भी रिटायरकर्मी को बकाया भुगतान नहीं मिला है। प्रदेश में ऐसे पांच हजार कर्मचारी हैं, जिन्हें रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी, उपार्जित अवकाश, ओवर टाइम आदि का भुगतान नहीं किया गया है। एक कर्मचारी के लगभग 25 लाख रुपए बकाया है। यह राशि भाजपा शासन में वर्ष 2016 से बकाया चली आ रही है। विधानसभा चुनाव में रिटायर कर्मचारियों ने जो भूमिका निभाई उसी का परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में है, लेकिन अब कांग्रेस भी भाजपा के रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने हाल ही में दावा किया है कि दो वर्ष में 50 प्रतिशत चुनावी वायदे पूरे कर दिए हैं, लेकिन रिटायर कर्मचारियों को बकाया पैसा नहीं मिलना बताता है कि चुनावी वायदे पूरे नहीं हुए हैं। इससे रोडवेज के रिटायर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। हमारी एसोसिएशन अब रणनीति बना रही है कि निगम चुनाव में वार्ड स्तर पर जाकर मतदाताओं को कांग्रेस की वायदा खिलाफी बताई जाए। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भुगतान करवाने का कई बार भरोसा दिलाया, लेकिन हर बार मंत्री का भरोसा टूट गया। रोडवेज के रिटायर कर्मचारियों को इन दिनों भीषण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। रिटायर कर्मचारियों को पेंशन भी नहीं मिलती है। रिटायर कर्मियों की परेशानी की और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9461164713 पर गिरधारीलाल से ली जा सकती है।
(एस.पी.मित्तल) (09-10-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittal.blogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Comments
Post a Comment