क्राइम ब्रांच ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज की एफआईआर


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) की मुश्किलें क्राइम ब्रांच ने अब बढ़ा दी है, भोपाल क्राइम ब्रांच ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।



बीजेपी की शिकायत के बाद नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई है। आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़ा एक फर्जी वीडियो शेयर किया था, इसे लेकर ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



गौरतलब है की पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच को इस बात की जानकारी दी थी और मांग की गई कि इस मेमोरेंडम के तहत छेड़खानी किए गए वीडियो शेयर करने को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिसके बाद रविवार के दिन उनके ऊपर मामला दर्ज किया गया।


https://twitter.com/ANI/status/1272363287955398656



AYN NEWS


Facebook


https://www.facebook.com/AYN-News-950074058504387/


You Tube


https://www.youtube.com/channel/UCX8IErM_LGOPipin5XRgBuQ


Twitter


https://twitter.com/aynnewsindia


Web Page


https://aawasyog.page


Gmail


aynnewsindia@gmail.com


Mo : 7737956786


 


Comments