अजमेर डिस्कॉम ने 4032 जगह पकड़ी बिजली चोरी

अजमेर, राजस्थान


6.91 करोड रूपये लगाया जुर्माना, जारी रहेगा अभियान


     


                अजमेर विद्युत वितरण निगम ने डिस्कॉम के सभी 11 जिलों में बिजली चोरों के खिलाफ जंग छेड़ दी है। निगम द्वारा चलाए जा रहे हल्लाबोल 2.0 अभियान के तहत इस बार 992 इंजीनियरों ने एक साथ 9047 जगहों पर छापा मारा। इनमें 4032 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। इन पर 6.91 करोड रूपये जुर्माना लगाया गया है।


     अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी ने बताया कि डिस्कॉम ने पिछले वर्ष की तरह इस बार फिर बिजली चोरों को सबक सिखाने और राजकोष को घाटा पहुंचाने से रोकने के लिए हल्ला बोल   2.0 शुरू किया है। डिस्कॉम ने इस साल 14 प्रतिशत से कम बिजली छीजत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए यह  अभियान शुरू किया गया है।



     उन्होंने बताया कि निगम की ओ. एण्ड एम. व विजिलेंस शाखा के अलावा मीटर एण्ड प्रोटेक्शन शाखा, स्टोर शाखा व प्रोजेक्ट शाखा के अभियंताओं को भी प्रत्येक शनिवार को सतर्कता जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह निगम के 992 इंजीनियरों ने 11 जिलों में 9047 परिसरों की जांच की। जिसमें 4032 विद्युत चोरियाँ पकडी गई। निगम ने बिजली चोरों पर 6.91 करोड रूपये का जुर्माना लगाया है। डिस्कॉम की टीम को यह बडी सफलता मिली है।


     भाटी ने बताया कि डिस्कॉम की टीम में सबसे अधिक नागौर जिले के अभियंताओं ने 592 विद्युत चोरी के मामले पकडे जिन पर 121.79 लाख रूपये जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त अजमेर शहर वृत में 112, अजमेर जिलावृत में 156, भीलवाड़ा में 379, सीकर में 479, उदयपुर में 206, राजसमंद में 78, बांसवाड़ा में 122, डुंगरपुर में 86, चितौडगढ़ में 503, प्रतापगढ़ में 84 मामले व झुंझनु में 483 मामलें विद्युत चोरी के बनाए गए। इसके अतिरिक्त निगम की एम. एण्ड पी विंग ने भी इस बार 302, प्रोजेक्ट विंग ने 92, स्टोर विंग ने 40 व विजिलेंस विंग ने 318 विद्युत चोरियां पकडी। इसके अतिरिक्त डिस्कॉम ने 622 जगह विद्युत के गलत इस्तेमाल के मामलें दर्ज किए जिसका 58.69 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया गया।



     प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि आने वाले समय में इस अभियान को और अधिक गति दी जाएगी, जिससे विद्युत छीजत में कमी की जाकर सरकार के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।


 


अजमेर डिस्कॉम ने कराई कर्मचारियों की स्क्रीनिंग, सीपीसी विंग के अतिरिक्त डिस्कॉम मुख्यालय पूर्ण रूप से खुला


         मुख्यालय में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद से ही लगातार एहतियात बरत रहे अजमेर विद्युत वितरण निगम में आज फिर से कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कराई गई। डिस्कॉम में सीपीसी विंग को छोड़कर शेष पूरा मुख्यालय खोल दिया गया है।


     प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि आज मुख्यालय के 115 अधिकारियों व कर्मचारियों की मेडिकल स्क्रीनिंग कराई गई। इनमें 2 कर्मचारियों को ह्रदय रोग से ग्रसित होने के कारण डॉक्टर्स द्वारा उन्हें घर पर रहने की सलाह दी गयी।



     डिस्कॉम में पिछले सप्ताह संविदा कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के पश्चात पंचशील स्थित मुख्यालय में हाई अलर्ट घोषित किया गया था , जिसके कारण डिस्कॉम मुख्यालय के भूतल के सभी कार्यालयों को सील कर दिया गया था। डिस्कॉम ने आज पंचशील स्थित मुख्यालय में सी.पी.सी विंग के अतिरिक्त सभी कार्यालयों को खोल दिया गया है।


     प्रबंध निदेशक भाटी ने बताया कि निगमकर्मियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है इसलिए प्रतिदिन 5 हजार रुपयों की लागत से डिस्कॉम मुख्यालय को सैनीटाइज कराया जाता है ।


AYN NEWS


Facebook


https://www.facebook.com/AYN-News-950074058504387/


You Tube


https://www.youtube.com/channel/UCX8IErM_LGOPipin5XRgBuQ


Twitter


https://twitter.com/aynnewsindia


Web Page


https://aawasyog.page


Gmail


aynnewsindia@gmail.com


Mo : 7737956786


Comments