तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा, 31 मई तक तकनीकी सहायकों की भी होगी पदोन्नत
अजमेर, राजस्थान
अजमेर विद्युत वितरण निगम ने फील्ड में काम करने वाले अपने 135 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इसके साथ ही तकनीकी सहायक स्तर के कर्मचारियों को भी आगामी 31 मई तक पदोन्नति दे दी जाएगी। निगम सबसे पहले अपने निचले स्तर के कार्मिकों को पदोन्नति दे रहा है।
प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी ने बताया कि 135 तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नत कर इंजीनियर सुपरवाइजर बनया गया है। अजमेर मुख्य अभियंता (प.व.स.) के कार्यालय में स्किल्ड अ एवं ब श्रेणी के तीनों संभागों के तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति के संबंध में समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सभी अजमेर, झुंझनू व उदयपुर संभाग के मुख्य अभियंता एन.एस. निर्वाण, ए.के. गुप्ता, एन.एल. साल्वी और संभागों के उपनिदेशक कार्मिक ने भाग लिया।
भाटी ने बताया कि अजमेर संभाग से 46, उदयपुर संभाग से 68 व झुंझनू संभाग से 21 तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नत कर इंजीनियरिेंग सुपरवाइजर बनया गया। इसी तरह तकनीकी सहायक स्तर के सभी कर्मचारियों को 31 मई तक पदोन्नति दे दी जाएगी। सभी पदोन्नत कर्मचारियों ने प्रबन्ध निदेशक का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Comments
Post a Comment