प्रियंका गांधी ने की मुख्यमंत्री योगी से अपील


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कांग्रेस की बसों के लिए उत्तर प्रदेश में एंट्री की मांग की है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों की संख्या में राष्ट्र निर्माता श्रमिक और प्रवासी भाई-बहन धूप में पैदल चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ परमीशन दीजिए। हमें अपने भाइयों और बहनों की मदद करने दीजिए। 


कांग्रेस पार्टी के मुताबिक भरतपुर और अलवर से 500 बसें यूपी रवाना होने को तैयार हैं। यूपी के बहज गोबर्धन बॉर्डर पर पहुंच चुकी बसें एंट्री की इजाजत मिलने का इंतजार कर रही हैं। इन बसों में यूपी के प्रवासी मजदूर सवार हैं।


 


Comments