पीएम केयर्स फंड को लेकर गलत जानकारी देने पर कॉंग्रेस अध्यक्ष पर एफ आई आर


कोरोना संकट के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान जारी है। इसी घमासान के बीच कर्नाटक के शिमोगा जिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर पीएम केयर्स फंड को लेकर गलत जानकारी प्रसारित की है।


एफआईआर में दावा किया गया है कि 11 मई को कांग्रेस पार्टी की तरफ से गलत दावे किए गए और सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए। इसमें पीएम केयर्स फंड से भी कुछ संबंधित आरोप लगाए गए जोकि गलत थे। इसके आधार पर कांग्रेस अध्यक्षा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 505 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


प्रवीण नाम के स्थानीय वकील ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपील की है कि सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


इसके अलावा कांग्रेस ने पीएम केयर्स फंड की जानकारी को सार्वजनिक किए जाने की अपील की है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी की तरफ से इस बारे में लगातार सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा जा रहा है। 


https://twitter.com/ANI/status/1263360935659401217?s=20


Comments