नौतपा के दौरान भीषण गर्मी से मिल सकती है कुछ राहत
नौतपा में देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी लोगों पर कहर ढा रही है। 50 डिग्री के पार जा चुके पारे के कारण लोगों के हाल बेहाल हैं। आसमान से आग बरस रही है और लॉकडाउन में मिली छूट के बाद लोग इस तपती गर्मी में काम पर जाने के लिए मजबूर हैं। हालांकि, पिछले कई दिनों की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से गुरुवार से राहत मिल सकती है। IMD द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम या रात से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार से रविवार तक हल्की बारिश के भी आसार हैं। करीब सप्ताह भर तक तापमान में भी गिरावट बनी रहेगी।
वहीं IMD द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, उत्तर भारत के लोगों को भीषण गर्मी से 28 मई के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। 29 और 30 मई को इस क्षेत्र में धूलभरी आंधी के साथ ही गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
Comments
Post a Comment