मजदूरों की रेल यात्रा का 85% खर्चा उठाएगी केंद्र सरकार - सुब्रमण्यम स्वामी


दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके गृह राज्य लाने के लिए चलाई गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के किराए को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सियासी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मजदूरों से ट्रेन किराया वसूलने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्रेन किराए का खर्च कांग्रेस की तरफ से उठाए जाने का ऑफर दिया है। सोनिया गांधी के दावों को झुठलाते हुए भाजपा ने उन पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है।


वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार अब मजदूरों की रेल यात्रा के कुल खर्च का 85 फीसदी भार उठाने को तैयार है।



इस संबंध में उनकी रेल मंत्री से बात हुई है। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है। केंद्र सरकार अब से मजदूरों की रेल यात्रा के कुल खर्च का 85% भार उठाएगी बाकी 15% राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। रेल मंत्रालय जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगा।


https://twitter.com/Swamy39/status/1257154558557483009?s=20


 


Comments