कोविड-19 से प्रभावित जिलों में स्वंयसेवकों / संस्थाओं की सेवाओं का उपयोग करने के लिऎ जिला कलेक्टरों को निर्देश

जयपुर, राजस्थान 



राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 जैसी भीषण आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य के समस्त जिला कलक्टर्स द्वारा स्वंयसेवकोंं /संस्थाओं की सहायता से जिलों को उनकी सेवाओं का उपयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के बचाव हेतु भारत के नागरिकों से इस महामारी में जो भारतीय नागरिक निःस्वार्थ भाव से सेवा देना चाहते हैं वे व्यक्ति भारत सरकार द्वारा बनाई गई वेबसाइट ndma.gov.in/EN/ पर Join the War against Covid-19 के अन्र्तगत स्वंयसेवकों/संस्थाओं के रूप में अपनी सूचना दर्ज कर सकते हैं। 

 


 

उक्त सूचना को आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, सचिवालय, जयपुर द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाईट ndma.gov.in से (स्वंयसेवक/संस्था) की सूचना डाउनलोड कर राजस्थान के समस्त जिलों को प्रति दिन ई-मेल द्वारा प्रेषित की जाती है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर जिला कलक्टरों द्वारा उक्त डाटा का उपयोग करते हुए उन स्वंयसेवकों/संस्था को कोविड-19 महामारी के बचाव हेतु उनकी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

Comments