एवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक ने कोरोना महामारी से डिस्कॉम के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अजमेर, राजस्थान 



अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी ने कोरोना महामारी से डिस्कॉम के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निगम अपने 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मास्क, सेनेटाईजर एवं फील्ड में जाने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण व पीपीई किट उपलब्ध कराएगा। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



     अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी ने आज डिस्कॉम के कर्मचारियों के लिए सुरक्षा प्रबंधो की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी के दौर में हमारे कर्मचारी 24 घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। ऎसे में  उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। निगम में लगातार सुरक्षा उपायों का काम किया जा  रहा है। आगामी दिनों में इसे और अधिक अद्यतन किया जाएगा।



     भाटी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिस्कॉम के 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिए जा रहे हैं। यह तत्काल उन तक पहुंचाए जाए। इसके तहत सभी कर्मचारियों  को मास्क व सेनेटाईजर दिए जाएंगे। इसके साथ फील्ड में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पीपीई किट व अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाये जाएंगे। इनका वितरण शुरू कर दिया गया है।



     प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों से कहा कि लॉक डाउन के दौरान निगम की राजस्व आवक कम हो गई है। इसे बढ़ाया जाना अतिआवश्यक है। सभी अधिकारी उपभोक्ताओं को बिजली बिलों का ऑनलाईन भुगतान करने के लिए प्रेरित करें ताकि डिस्कॉम की आय के  साथ ही कर्मचारी व उपभोक्ता की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।


 


Comments