अजमेर विद्युत वितरण निगम : कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा, 13 मृत आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति
अजमेर, राजस्थान
अजमेर विद्युत वितरण निगम ने 13 मृत आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति तथा कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। निगम में विभिन्न स्तरों की पदोन्नति प्रक्रिया 31 मई तक पूरी कर ली जाएगी।
प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी ने बताया कि निगम में मृत कर्मचारियों के 13 आश्रितों को विभिन्न कार्यालयों में दो र्वष की परिवीक्षाकाल पर प्रोबेशनर ट्रेनी के रूप में नियुक्ति प्रदान की गयी है। सचिव प्रशासन श्री.एन.एल. राठी ने शुक्रवार को एक आदेश निकालकर मृत कर्मचारियों के 13 आश्रितों को निगम के विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त प्रदान की। इसमें 6 को वाणिज्य सहायक द्वितीय के पद पर तथा 7 को चपरासी के पद पर नियुक्ति दी गयी है। इन 13 आश्रितों मे 6 महिलाएं एवं 7 पुरुष है। वाणिज्य सहायक द्वितीय को फिक्स रेमुनरेशन के रूप 14,600 रूपए तथा चपरासी को 12,600 रूपये प्रतिमाह मिलेगें।
इसी तरह कई कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। निगम सबसे पहले अपने निचले स्तर के कार्मिकों को पदोन्नति दे रहा है, उसी क्रम को जारी रखते हुए र्कामिको की पदोन्नति शुक्रवार को की गई। इसके साथ ही तकनीकी सहायक स्तर के कर्मचारियों को भी आगामी 31 मई तक पदोन्नति दे दी जाएगी।
प्रबन्ध निदेशक भाटी ने बताया कि एक र्कामिक को लेखाधिकारी से वरिष्ठ लेखाधिकारी, 2 र्कामिकों को सहायक लेखाधिकारी से लेखाधिकारी, एक र्कामिक को सहायक सचिव से उप सचिव, 2 र्कामिकों को निजी सहायक से सहायक सचिव बना कर पदोन्नति की गई है। इसी क्रम में तत्काल अस्थायी आधार पर एक कनिष्ठ अभियंता को सहायक अभियंता (सिविल) बनाया गया है। इसी तरह तकनीकी सहायक स्तर के सभी कर्मचारियों 31 मई तक पदोन्नति दे दी जाएगी।
Comments
Post a Comment