अजमेर के प्रशासनिक अधिकारियों के ग्रुप में अश्लील पोस्ट से खलबली

#6805
अजमेर के प्रशासनिक अधिकारियों के ग्रुप में अश्लील पोस्ट से खलबली।
इस ग्रुप में अनेक महिला आईएएस व आरएएस भी सदस्य हैं।
यह ग्रुप कोविड-19 की सूचनाओं को लेकर बनाया गया है। 
कथित अश्लील पोस्ट की जांच करवाई जाएगी-पुलिस अधीक्षक।
====================



इसे दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जाएगा कि अजमेर में प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कोविड-19 की सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए जो वाट्सएप ग्रुप बनाया गया, उस ग्रुप में अश्लील फोटो वाली पोस्ट डाल दी गई। गंभीर बात यह है कि इस वाट्सएप ग्रुप में महिला आईएएस और आरएएस भी सदस्य हैं। अश्लील फोटो को लेकर अब पूरे अजमेर प्रशासन में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि यह अश्लील फोटो एक बड़े प्रशासनिक अधिकारी के निजी सहायक ने पोस्ट किए हैं। यह निजी सहायक ही जिला प्रशासन की सूचनाओं को ग्रुप में पोस्ट करता था, ताकि कोविड-19 से जुड़े सभी अधिकारियों को जानकारी हो जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मई को जब वाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो पोस्ट किए गए तो सबसे पहले जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रीप ने सख्त टिप्पणी की। इसके बाद एक महिला आईएएस ने भी ऐतराज जताया। इस पोस्ट के बाद कई अधिकारी इस वाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हो गए। इस ग्रुप के कुछ सदस्यों ने अश्लील फोटो वाला स्क्रीन शॉट ले लिया। अब यही स्क्रीन शॉट मीडिया कर्मियों के पास भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रीप ने कहा कि अश्लील पोस्ट को लेकर जांच करवाई जाएगी। उन्होंने का कि यह मामला बहुत गंभीर है। फिलहाल इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की जा सकती है। पुलिस अधीक्षक के रुख से प्रतीत हो रहा है कि इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया जा सकता है। असल में वाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कार्यवाही करने का अधिकार पुलिस के पास ही है। लेकिन जिस वाट्सएप ग्रुप में पुलिस के बड़े अधिकारी सदस्य हैं, उसी ग्रुप में अश्लील फोटो पोस्ट किए गए हैं। इस ग्रुप से जिला कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट विशाल दवे के साथ साथ तमाम प्रशासनिक पुलिस चिकित्सा आदि विभागों के बड़े अधिकारी जुड़े हुए हैं। 
(एस.पी.मित्तल) (17-05-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए


Comments