आज से जेएलएन अस्पताल ओपीडी का समय परिवर्तन

अजमेर, राजस्थान 



प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेगा अस्पताल


               


             जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के बाह्य रोगियों (ओपीडी) का समय एक मई से 30 सितम्बर तक के लिए बदला गया है। इसके तहत ओपीडी व नियमित समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसी तरह रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिन प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे तक अस्पताल चलेगा। यह जानकारी सामूहिक चिकित्सालय संघ अजमेर के अधीक्षक डाॅ. अनिल जैन ने दी।



Comments