पीएम मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ की विडियो कांफ्रेंसिंग


कोरोना वायरस संक्रमण व लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग की। इस विडियो कांफ्रेंसिंग में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, पीएमओ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की यह तीसरी बैठक थी।


मुख्यमंत्रियों के साथ आज हुई बैठक के बाद पीएम मोदी ने सभी सीएम से कहा कि हमें अर्थव्यवस्था को महत्व देना होगा और साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई को भी जारी रखना होगा। उन्होंने टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के महत्व पर अधिक से अधिक और सुधार उपायों को अपनाने के लिए समय का उपयोग करने पर जोर दिया।



उन्होंने कहा कि COVID-19 का प्रभाव आने वाले महीनों में दिखाई देगा। मास्क और फेस कवर जीवन का हिस्सा होंगे। पीएम ने कहा कि लॉकडाउन के सकारात्मक परिणाम मिले हैं, देश पिछले डेढ़ महीनों में हजारों लोगों की जान बचाने में कामयाब रहा है। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि COVID-19 का खतरा दूर है और इसलिए निरंतर सतर्कता का सबसे अधिक महत्व है। हमें बहादुर बनना है और ऐसे सुधार लाने हैं जो आम लोगों के जीवन को छूते हैं।


 


Comments