नगर निगम एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन बन रहे है बेसहारा जानवरों का सहारा

अजमेर, राजस्थान 


लॉकडाउन के दौरान अक्षय पात्र फाउंडेशन एवं नगर निगम के माध्यम से  बेसहारा जानवरों को भी राहत प्रदान की जा रही है।


     नगर निगम के उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि नगर निगम ने अक्षय फाउंडेशन के सहयोग से शहर में बेसहारा कुतों को रोटी बंटवाना शुरू किया है। अब तक फुड वैन के जरिये जिला रसद अधिकारी द्वारा शहर के जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा था। अब नगर निगमअजमेर ने बेसहारा कुतों को रोटी देने के लिए कनिष्ठ अभियंता अतिका मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया है। आवारा कुतों के लिए अक्षयपात्र फाउंडेशन अजमेर के मैनेजर श्री बलवीर सिंह राठौड़ ने प्रतिदिन एक हजार रोटियां फाउंडेशन की तरफ से निःशुल्क देने का सहयोग किया है एवं एक हजार रोटियां नगर निगम द्वारा एवं विभिन्न भामाशाहों के सहयोग से बंटवायी जाएगी। अक्षयपात्र फाउंडेशन के इस सहयोग की जिला प्रशासन ने भी सराहना की है। नगर निगम ने आमजन से बेसहारा पशुओं के लिए आटारोटीदानाचुग्गाचारा इत्यादि के लिए सहयोग करने की अपील की है।


Comments