अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन


ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है।


अभिनेता ऋषि कपूर को गुरुवार सुबह निधन हो गया। खराब तबीयत के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में ऐडमिट करवाया गया था।


महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है।

बता दें, ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उनकी फैमिली ने हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया था।


https://twitter.com/SrBachchan/status/1255709029336322048?s=20


Comments