राजस्थान : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
जयपुर, राजस्थान
राज्यपाल की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं
राज्यपाल कलराज मिश्र ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल मिश्र ने कहा है कि यह महिलाओं की आकाक्षांओं, सघंर्ष, उपलब्धियाें और योगदान को याद करने का दिवस है।
राज्यपाल ने कहा कि आज, महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, इसके बावजूद बालिकाओं की संख्या कम होने, बाल विवाह, दहेज, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, अनेकों स्तरों पर शोषण व भेदभाव जैसी बुराइयां मौजूद हैं। हमें इन बुराइयों को दूर करना होगा।
मिश्र ने कहा कि पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों को प्रवीणता के साथ महिलाएं निभाना जानती है। तमाम चुनौतियों के बावजूद महिलाएं मेहनत व सहनशीलता से कामयाबी हासिल कर रही हैं।
मुख्यमंत्री की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गहलोत ने कहा कि यह दिन महिला सशक्तीकरण और उनके स्वाभिमान का प्रतीक है। आज महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। राज्य की बेटियों ने भी हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है। गहलोत ने लोगों से आह्ववान किया है कि वे महिलाओं के प्रति असमानता और रूढ़िवादिता के व्यवहार को समाप्त करने के लिए आगे आएं।
Comments
Post a Comment