अनिल चौधरी को मिली दिल्ली कांग्रेस की कमान


कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पटपड़गंज से विधायक रहने के साथ-साथ वह दो बार पार्षद और दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में हुई पार्टी की करारी हार के बाद तत्कालीन अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 


पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बुधवार शाम जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी को प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। 



अनिल चौधरी ने अपनी नियुक्त के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार जताते हुए दिल्ली कांग्रेस को मजबूत एवं पुनगर्ठित करना अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि वह सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम करेंगे और जो युवा उनके साथ काम करना चाहेंगे, उन्हें भी यथोचित स्थान दिया जाएगा।



Comments