अजमेर : शहर की कार्यकारिणी का किया गया विस्तार
अजमेर, राजस्थान।
भारतीय जनता पार्टी शहर अजमेर की कार्यकारिणी का विस्तार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जिला अध्यक्ष प्रियशील हाडा के नेतृत्व वाली जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
जिला मीडिया प्रभारी अनीश मोयल ने बताया कि जिला महामंत्री रमेश सोनी, संपत सांखला, वेद प्रकाश दाधीच को नियुक्त किया।
उपाध्यक्ष के पद पर घीसू गढ़वाल,जयकिशन पारवानी ,आनंद सिंह राजावत ,किशन गोपाल दरगड, सुलोचना शुक्ला, सीमा अखावत,प्रभा शर्मा,विकास सोनगरा।
जिला मंत्री के पद पर राजेश शर्मा,राजेश घाटे,राजकुमार ललवानी,श्याम वैष्णव,भारती श्रीवास्तव,मंजू शर्मा,कमला जिरोता,संगीता शर्मा, आदि को नियुक्त किया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी के विस्तार के साथ जिलाध्यक्ष प्रियशील हाडा ने कहा कि इससे भाजपा शहर जिला अजमेर का संगठन मजबूत होगा व भाजपा अपने कार्य के विस्तार व भाजपा की रीति नीति को अजमेर के प्रत्येक जन तक पहुंचाने में सफल होगी जिसका लाभ आगामी निकाय के चुनावों में भी भाजपा को मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यकारिणी कि इस नियुक्ति पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ,उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ,दक्षिण विधायक अनिता भदेल, किशनगढ़ विधायक प्रत्याशी विकास चौधरी, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं प्रेषित की ।
उक्त जानकारी अनीश मोयल जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा दी गई।
Comments
Post a Comment