वेलेंटाइन डे विशेष - प्रीतेश जॉन
प्रीतेश जॉन, अजमेर
Q1- Valentine कौन थे?
Ans- संत वेलेंटाइन रोम के एक पादरी/पुरोहित थे।
Q2- Valentine day 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है?
Ans- क्योंकि 14 फरवरी, 269A.D को संत वेलेन्टाइन को फाँसी पर चढ़ा किया गया था। यह इनकी मौत का दिन था।
Q3- Valentine's day मानाने का क्या कारण है?
Ans- संत Valentine की याद में प्रेम करने वाले लोग इस दिन को मनाते हैं।
(शायद आप इस बारे में नही जानते कि Valentine कौन थे? और Valentine day क्यों मनाया जाता है? लेकिन फिर भी आप इसे मना रहे थे... साफ़ है आप भी भेड़ चाल में शामिल हैं।)
Q4- Valentine day कहाँ से आया? इसे मानाने की शुरुआत कहाँ से हुई?
Ans- Valentine किसी दिन का नाम नहीं है बल्कि एक मनुष्य का नाम है जो रोम का निवासी था। जिसे 14 फरवरी 269 A.D में फांसी दी गई थी।
इस बारे में गहराई से जानते हैं इसके पीछे क्या कहानी है-
14 फरवरी को दुनिया भर में वेलेंटाइन डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और गिफ्ट देते हैं। इसलिए युवाओं में वेलेंटाइन डे को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।
प्रेमी जोड़े इस दिन अपने पार्टनर को प्यारा सा गिफ्ट देकर इसे यादगार बनाना चाहते हैं।
वेलेंटाइन डे रोम के एक संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। बताया जाता है कि तीसरी सदी में क्लॉडियस नाम के एक राजा रोम में शासन करते थे। क्लॉडियस अपने देश की सैन्य क्षमता को लेकर बहुत ही गंभीर थे। क्लॉडियस का मानना था कि गैर-शादीशुदा(कुँवारे) सैनिक शादीशुदा सैनिकों की तुलना में अच्छे योध्दा साबित होते हैं। इसलिए उन्होंने रोम में सैनिकों के शादी करने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस प्रतिबंध से रोम के सैनिक बेहद परेशान थे और इस अमानवीय प्रतिबंध को खत्म कराना चाहते थे।
कहा जाता है कि संत वेलेंटाइन को राजा क्लॉडियस का यह आदेश बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वेलेंटाइन ने रोम के सैनिकों को इस आदेश को ना मानने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया। उनके प्रेम सम्बन्ध में उनकी सहायता की। इसके साथ ही संत वेलेंटाइन ने देश के बहुत से सैनिकों की शादी भी कराई।
राजा क्लॉडियस को जब इस बारे में पता चला तो वह संत वेलेंटाइन पर बहुत ही क्रोधित हुआ। राजा ने वेलेंटाइन को फांसी की सजा देने का फरमान सुना दिया। राजा के फरमान पर संत वेलेंटाइन को 14 फरवरी के दिन फांसी दे दी गई। रोम के लोगों को संत वेलेन्टाइन को फांसी देना बिल्कुल भी सही नहीं लगा। रोम की जनता ने संत वेलेंटाइन की फांसी के दिन (14 फरवरी) को हर साल प्यार के दिन के रूप में सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया। आगे चलकर 14 फरवरी को दुनिया भर में वेलेंटाइन डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाने लगा।
तो यह थी Valentine's day की सच्चाई... संत Valentine की याद में 14 फरवरी को Valentine's day के रूप में मनाया जाता है।
तो आप संत Valentine की मौत का दिन मना रहे हैं। याद रहे 14 फरवरी... Valentine की मौत का दिन है जो इस दिन फाँसी पर लटका दिए गये।
Comments
Post a Comment