महाशिवरात्रि पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

जयपुर, राजस्थान l 




राज्यपाल की महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं

 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

राज्यपाल मिश्र ने कहा है कि ‘‘ महाशिवरात्रि का पर्व हमें आपसी सद् भाव और मानवता की सेवा करने की याद दिलाता है। यह पर्व समाज में समरसता के वातावरण का निर्माण करता है। ‘‘ राज्यपाल मिश्र ने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

 


मुख्यमंत्री की महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

 

गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि भगवान शिव में मानव जाति का कल्याण निहित है। शिव कठिनाई के समय में ऊर्जा और शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत हैं। एक ओर शिव संहारक कहलाते हैं और दूसरी ओर वे सबसे अधिक करूणामयी भी हैं।

 

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान शिव की अराधना पूरी श्रद्धा एवं भक्ति से करें व प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना करें।


Comments