कोरोना वायरस की चेतावनी देने वाले डॉक्टर का हुआ निधन
चीन के वुहान शहर से सामने आए नए कोरोना वायरस की सबसे पहले चेतावनी चीनी डॉक्टर ली वेनलियांग ने दी थी, जिनकी बीते गुरुवार को कोरोना वायरस के कारण ही मौत हो गयी। ली ने जब इस संक्रमण को लेकर चेतावनी दी थी तो उन्हें स्थानीय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
चीनी मीडिया के मुताबिक ली पहले व्यक्ति थे जिन्होंने साल दिसम्बर में वुहान में कोरोना वायरस के सामने आने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने साथी डॉक्टरों से इस पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया था कि स्थानीय सी फ़ूड बाजार से आए सात मरीजों का सार्स जैसे संक्रमण का इलाज किया जा रहा है और अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है।
विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 दिसंबर को पहली बार वुहान शहर के डॉक्टर ली वेनलियांग ने पहली बार सोशल ऐप WeChat में के जरिए लोगों से कोरोना वायरस के बारे में जानकारी साझा की थी। अपने पोस्ट में डॉ. ली ने लिखा था कि शहर के नजदीकी मछली बाजार में एक सार्स जैसा वायरस पाया गया है। इसके संक्रमण की वजह से लगभग सात लोगों को अस्पताल के अलग वार्ड में दाखिल किया गया है। पहली बार डॉ. ली ने ही कोरोना वायरस को खोजा था।
अंतरराष्ट्रीय साइटों के मुताबिक डॉ. ली द्वारा इस खबर को सोशस साइट में साझा किए जाने के तुरंत बाद ही स्थानीय वुहान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
Comments
Post a Comment