इस साल फरवरी में ही गर्मी दिखाने लगी अपना रंग
इस साल रिकार्ड तोड़ सर्दी के बाद फरवरी में ही गर्मी ने भी पिछले लगभग 50 साल के रिकार्ड ध्वस्त करना शुरू कर दिया हैl मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गर्मी ने उत्तर के मैदानी इलाकों में दस्तक देने से पहले तटीय क्षेत्रों में असर दिखाना शुरू कर दिया हैl मुंबई में मंगलवार को अधिकतम तापमान का 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाना, इसका ताजा उदाहरण हैl
विभाग के अनुसार फरवरी में 1966 के बाद मुंबई में अब तक का सर्वाधिक तापमान 17 फरवरी को 38.1 डिग्री सेल्सियस और 18 फरवरी को बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाl यह सामान्य से सात डिग्री अधिक थाl इससे पहले मुंबई में 25 फरवरी 1966 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थाl
Comments
Post a Comment