एविविएनएल : पांच दिन में वसूले 42.81 करोड़

31 मार्च तक जारी रहेगा अभियान


अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड


प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी के विशेष निर्देश पर हो रही है कार्यवाई



अजमेर, 01 फरवरी। दस हजार रुपए से ज्यादा बकाया वाले विद्युत उपभोक्ताओं से बिल वसूली के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा चलाए गए विशेष राजस्व वसूली अभियान के शानदार परिणाम सामने आए हैं। अभियान में डिस्कॉम ने महज पांच दिनों में 42 करोड़ 81 लाख रुपए की वसूली की है। निगम यह अभियान आगामी 31 मार्च तक जारी रखेगा। अभियान के तहत बिल नहीं चुकाने वाले 14 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए हैं।


     अजमेर डिस्कॉम द्वारा प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी के निर्देश पर डिस्कॉम क्षेत्र के 88 हजार 836 उपभोक्ताओं में 372 करोड़ 9 लाख रुपए की वसूली के लिए डिस्कॉम ने पांच दिन विशेष अभियान चलाया गया। प्रबंध निदेशक भाटी ने बताया कि निगम ने 10 हजार से ज्यादा बकाया वाले उपभोक्ताोओं को चिन्हित कर अभियान में निगम के 100 वरिष्ठ अफसरों के साथ एक हजार से ज्यादा इंजीनियर्स व अन्य कर्मचारियों की टीम जुटी। निगम की टीम ने सिर्फ पांच दिन में 42.81 करोड़ रुपए की वसूली की है। अभियान की सफलता के बाद अब इसे आगामी 31 मार्च तक चलाया जाएगा।


     भाटी ने बताया कि पांच दिन चले इस अभियान में 24 हजार 763 उपभोक्ताओं से यह राशि वसूली गई। अभियान के तहत 14 हजार 74 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं। इनमें बिल के 26 करोड़ 95 लाख रुपए बकाया हैं। निगम अब शेष रहे उपभोक्ताओं से वसूली के अभियान में जुटेगा। निगम ने 31 मार्च तक चलने वाले अभिययान के लिए 10 हजार से अधिक बकाया वाले 50 हजार 593 उपभोक्ताओं को चिन्हित किया है। इन पर करीब 302 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि बकाया है।


     उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अजमेर सिटी र्सकिल ने 96 लाखअजमेर जिला र्सकिल ने 2.05 करोड़झुंझुनू र्सकिल ने 5.81 करोड़सीकर र्सकिल ने 4.76 करोड़नागौर र्सकिल ने 9.81 करोड़भीलवाड़ा र्सकिल ने 3.33 करोड़चित्तौडग़ढ़ र्सकिल ने 4.45 करोड़राजसमंद र्सकिल ने 1.73 करोड़उदयपुर र्सकिल ने 7.05 करोड़प्रतापगढ़ र्सकिल ने 93 लाख,  डूंगरपुर र्सकिल 1.05 करोड़ तथा बांसवाड़ा र्सकिल ने 84 लाख रुपए की वसूली की। अभियान की प्रबंध निदेशक स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक र्सकिल से रोजाना जानकारी एम डी सेल पर अपडेट की जा रही है।



Comments