दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए कल होगा मतदान
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर कल यानी शनिवार को सुबह 8 बजे मतदान होगा। दिल्ली के 1.47 करोड़ वोटर्स चुनाव मैदान में मौजूद 672 उम्मीदवारों की किस्मत कल ईवीएम मशीन में बंद कर देंगे। दिल्ली में मतदान के लिए 13750 केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 70, बीजेपी 67 और कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। क्षेत्रफल के हिसाब से दिल्ली की सबसे बड़ी विधानसभा नरेला है, जबकि चांदनी चौक सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 2688 मतदान स्थलों पर 13750 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग 20385 ईवीएम मशीनों की मदद लेगा। दिल्ली के 3141 पोलिंग बूथ संवेदनशील कैटेगरी में रखे गए हैं। शाहीन बाग इलाके के सभी पांचों बूथों को भी संवेदनशील कैटेगरी में रखा गया है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में 132 ऐसे वोटर्स हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। दिल्ली की सबसे बुजुर्ग वोटर की उम्र 110 साल है।
Comments
Post a Comment