दिल्ली चुनाव : शाम 6 बजे थमा प्रचार
8 फरवरी को मतदाता
11 फरवरी को नतीजे
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी गुरुवार की शाम छह बजे से प्रचार कार्य थम गयाl प्रचार समाप्त होने के बाद से चुनाव खत्म होने तक कोई भी राजनीतिक पार्टी या फिर उनके उम्मीदवार जनता के बीच मतदान करने को लेकर चुनाव प्रचार नहीं कर सकतेl आठ फरवरी यानी शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में 2688 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जा सकेगाl शनिवार को करीब 1,47,03,692 मतदाता यह तय करेंगे कि देश की राजधानी दिल्ली में कौन मुख्यमंत्री बनेगा और किसे सत्ता मिलेगीl
Comments
Post a Comment