देवनारायण जयंती : गुर्जर समाज ने निकाली शोभायात्रा

घूघरा गांव से भूनाबाय तक कलश यात्रा का आयोजन



अजमेर,31 जनवरी। भगवान श्री देवनारायण की 1108वीं जयंती पर गुर्जर समाज ने शोभायात्रा निकाल कर अपने आराध्य को याद किया। घूघरा गांव से भूनाबाय मन्दिर तक हजारों गुर्जरो ने पदयात्रा की एवं महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।


श्री देवनारायण जयंती पर अन्र्तराष्ट्रीय महन्त सुरेशदाजी महाराज आसीन्दमहन्त दयालनाथ जी महाराज पुष्कर व शत्राुघ्न जी महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रतिवर्ष निकली जाती है। शोभायात्रा व कलश यात्रा प्रातः 9 बजे श्री तेजाजी मंदिर घूघरा से रवाना हुई। कलश यात्रा में 501 महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। कलश यात्रा के साथ बेण्ड बाजे व ढोल के साथ हजारों की संख्या में पुरूषमहिलाएं एवं बच्चे चल रहे थे। कलश यात्रा श्री देवनारायण मंदिर भूणाबाय कांकरिया पहुंची जहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा में सभी साधु संतो व महानुभावों का मंदिर समिति की ओर से मालाएंसाफा एवं शाॅल ओढाकर सम्मान किया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व मेवाराम पुजारीमन्दिर समिति के अध्यक्ष एवं देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष सौरभ बजाड़ओमप्रकाश डोईभोमराज गुर्जरभेरूलाल गुंजलगणेश ओईवीर गुर्जरधीरज गुर्जरकिशनलाल कटारियालाला राम गुर्जर जगन्नाथ चाड़ कर रहे थे। मंदिर पहुंचने पर सभी देव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया।



Comments