भारतीय जनता पार्टी ने आयोजित की आवश्यक बैठक 

अजमेर, राजस्थान।


भारतीय जनता पार्टी ने आयोजित की आवश्यक बैठक 



 
अजमेर शहर जिला संगठन के गठन हेतू प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष जयपुर संजय जैन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन, मंडल संगठन एवम शक्ति केंद्र के गठन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


उन्होंने कहा जिला एवं मण्डल के सभी पदाधिकारियों का चयन में सक्रिय कार्यकर्ताओ का चयन हो जो जिला एवं मंडल अध्यक्ष को प्रत्येक कार्य मे सहयोग करे ,संगठन में गठन हेतु सभी वर्ग की सहभागिता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संगठन गठन हेतु अगर कार्यकर्ता कोई सुझाव देना चाहे तोह उनके सुझाव आमंत्रित है।



शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने बताया कि आगामी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी पर 10 फरवरी 
समर्पण निधि का कार्यक्रम होगा, कार्यक्रम का प्रभारी महामंत्री आनंद सिंह राजावत को बनाया गया एवम यह तय किया गया कि यह कार्यक्रम मण्डल स्तर पर आयोजित किया जाएगा ।


बैठक में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवम उत्तर विधानसभा विधायक वासुदेव देवनानी, पूर्व महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, दक्षिण विधायिका अनिता भदेल, भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाड़ा, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, शहर महामंत्री जय किशन पारवानी, आनंद सिंह राजावत, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव,  जिला मंत्री रविंद्र जसोरिया, कंवल प्रकाश किशनानी, शम्भू शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम, प्रकाश बंसल, दीपेंद्र लालवानी, मोहन लालवानी, हेमंत सांखला, गणेश रणवा, निर्मल कुमार, पुनीत जैन, जय राम मालाक, सोहन शर्मा, मीडिया प्रभारी अनीश मोयल, संदीप गोयल, जीवाराम चौधरी, रमेश चौधरी, उदय सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे।


उक्त जानकारी भाजपा अजमेर जिला मीडिया प्रभारी अनीश मोयल द्वारा दी गयी।


Comments