राजस्थान : विश्व विकलांग दिवस पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने की लोगों से अपील - दिव्यांगाें के प्रति बने संवेदनशील


राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोगों से अपील की है कि वे दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील बनेे। उन्होंने कहा कि समाज में ऎसा सकारात्मक वातावरण बनाने की जरूरत है, जिससे दिव्यांग आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो सकें।

 

विश्व विकलांग दिवस (3 दिसम्बर) पर राज्यपाल मिश्र ने कहा कि दिव्यांगजन में अनूठी प्रतिभाएं होती हैं। दिव्यांगजन की प्रतिभाओं को निखारने के लिए समाज को आगे आना है। दिव्यांगों को प्रेरित करने के लिए सभी को प्रयास करना होगा।

                          

Comments