लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार - सोनिया गाँधी


नागरिकता कानून पर देशभर में मचे बवाल के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की कार्रवाई की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और अपनी चिंताओं को दर्ज करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।


कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनता की आवाज की घोर अनदेखी की है, असहमति को दबाने के लिए निर्दयता से बल प्रयोग किया है, यह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस भाजपा सरकार की कार्रवाई की निंदा करती है और छात्रों और नागरिकों के संघर्ष में उनके साथ है।


वीडियो संदेश में उन्होंने आगे कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भेदभावपूर्ण है।


https://twitter.com/INCIndia/status/1208009907678539777


Comments