कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आज

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आज



कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस आज यानी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की विभाजनकारी नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर करेंगे। अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने रामलीला मैदान का दौरा किया और शनिवार की भारत बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा की।


 


Comments