झारखंड में हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, आप सांसद संजय सिंह, डीएमके नेता एमके स्टालिन व लेफ्ट के कई नेताओं ने शिरकत की। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक आलमगीर आलम और RJD विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
Comments
Post a Comment