संविधान दिवस आज, जानें संविधान से जुड़ी कुछ खास बातें


आज संविधान दिवस मनाया जा रहा हैl यह हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता हैl यह दिन भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक हैंl इसी दिन दो साल 11 महीने और 18 दिन की लंबी मेहनत के बाद आजाद भारत की वह कानूनी किताब तैयार हुई थी, जो देश के सभी नागरिकों को हर क्षेत्र में समानता का अधिकार देती हैl ये किताब है भारत का संविधानl 26 नवंबर 1949 को ही भारत का संविधान तैयार हुआ था और साल 1950 में 26 जनवरी के दिन ही इसे लागू किया गया थाl


चूंकि 26 नवंबर को संविधान का मसौदा बनकर तैयार हो गया था इसलिए इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता हैl साल 2015 में पहली बार भारत सरकार ने संविधान दिवस मनाया थाl कई लोगों की मेहनत और बौद्धिक क्षमता की बदौलत संविधान का निर्माण हुआl ऐसे ही एक व्यक्ति डॉ भीमराव अंबेडकर भी हैंl आज का दिन उन्हें सम्मान देने और देश के लोगों को संविधान के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मनाया जाता हैl 


कैसे बना संविधान


जब देश आजाद होने वाला था तो देश को एक ऐसी कानूनी किताब की जरूरत थी जिससे देश एकजुट हो और सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के सभी अधिकार मिलेl इसके लिए उस वक्त स्वतंत्रता सेनानियों के बीच संविधान निर्माण की मांग उठने लगी थीl जब देश आजाद होने वाला था तो एक संविधान सभा के गठन की मांग उठने लगीl इस सभा की पहली बैठक साल 1946 में 9 दिसंबर के दिन हुईl संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई इस बैठक में 207 सदस्य मौजूद थेl यहां यह बताते चलें कि जब संविधान सभा का गठन हुआ तो उस वक्त इस सभा में 389 सदस्य थे लेकिन बाद में उनकी संख्या कम होकर 299 हो गईl ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आजादी के बाद जब देश का विभाजन हुआ तो कुछ रियासतें इस सभा का हिस्सा नहीं रही और सदस्यों की संख्या घट गईl


बहरहाल 29 अगस्त 1947 में संविधान सभा में बड़ा फैसला हुआ और डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन हुआl इसके बाद 26 नवंबर 1949 को यानी आज ही के दिन इसको स्वीकार किया गया और बाद में 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गयाl


इसको बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ीl इसको हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखा गया थाl संविधान की असली कॉपी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखी थीl इसे लिखने में छह महीने लगे थेl भारतीय संविधान के हर पेज को चित्रों से आचार्य नंदलाल बोस ने सजाया थाl इसके अलावा प्रस्तावना पेज को सजाने का काम राममनोहर सिन्हा ने किया थाl संविधान की जो मूल प्रति है वह भारत की संसद की लाइब्रेरी में हैl इसे हीलियम से भरे केस में रखा गया हैl यहां यह जान लेना भी जरूरी है कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान हैl संविधान सभा के प्रमुख सदस्यों में जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि थेl


Comments