मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दी बधाई


जयपुर, राजस्थान


मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर  उद्धव ठाकरे को बधाई दी है।  गहलोत ने आशा व्यक्त की है कि  ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी की संयुक्त सरकार महाराष्ट्र राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए सन्तुलित एवं व्यापक सोच के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम को कामयाब करने में सफल होगी। साथ ही पूरे देश में समावेशी एवं सर्वस्पर्शी विकास की अवधारणा को प्रस्तुत करेगी।


गहलोत ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में सम्मिलित होने पर  बाला साहेब थोराट, नितिन राउत सहित अन्य सभी मंत्रियों को भी बधाई दी है।


Comments