मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट
राजस्थान, जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को दोपहर में यहां राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से मुख्यमंत्री गहलोत की यह शिष्टाचार भेंट थी।
राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री गहलोत की राज्य की उच्च शिक्षा में किये जा रहे नवाचार सहित राज्य से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल मिश्र व मुख्यमंत्री गहलोत की यह मुलाकात पचास मिनिट तक चली।
Comments
Post a Comment