कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 साल करने का कोई प्रस्ताव नहीं - केंद्र सरकार


केंद्र सरकार ने साफ किया है सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) की आयु कम करने की कोई योजना नहीं हैl कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सेवानिवृत्ति की आयु 60 साल से घटाकर 58 साल करने की कोई भी योजना केंद्र सरकार की नहीं हैl सरकार से सवाल किया गया था कि क्या सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु घटाकर 58 साल करने का कोई प्रस्ताव हैl


जितेंद्र सिंह ने कहा, केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम और 1972 का अधिनियम 56 (जे) सरकार को समय-समय पर कर्मचारियों के काम की समीक्षा का अधिकार देते हैंl अगर कोई कर्मचारी अयोग्य पाया जाता है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसे समय से पहले सेवानिवृत्त किया जा सकता हैl इसके लिए उसे नोटिस दिया जाता हैl


 


Comments